रायपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में 250 से अधिक महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपे गए।
एनएसयूआई का कहना है कि प्रदेश में साल 2016 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिसके चलते छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा ने कहा, चुनाव नहीं होने से छात्रों को अपनी समस्याएं रखने और प्रतिनिधित्व करने का मंच नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली छात्रों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।
NSUI ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत चुनाव बहाली का निर्णय ले, ताकि छात्र अपने प्रतिनिधि चुन सकें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 6 तारीख तक मांग पूरी नहीं हुई, तो एनएसयूआई प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव करेगा।





