खेलछत्तीसगढ़

नेशनल ट्राइबल गेम्स का आगाज 25 मार्च से, उद्घाटन में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से नेशनल ट्राइबल गेम्स की शुरुआत होने जा रही है। इस 10 दिवसीय खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 3000 जनजातीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

नेशनल ट्राइबल गेम्स को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए कहा, “नेशनल ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ कल शाम को होगा.”

उन्होंने बताया कि रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा, “आयोजन में डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी और मलखंब को शामिल किया गया है.”

उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा, “आयोजन में शामिल खिलाड़ियों के आने का क्रम जारी है. अब तक 500 से ज़्यादा खिलाड़ी आ चुके हैं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts