मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी भर्ती की तैयारी, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, आरक्षक, ड्राइवर और मिनिस्ट्रियल स्टाफ शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की जाएगी। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय की चयनित एवं भर्ती शाखा ने प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा है।

करीब 10 हजार पदों पर भर्ती होगी। 10 हजार पदों पर भर्ती में करीब 7500 आरक्षक, 1 हजार ड्राइवर, 1200 मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद शामिल है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में आरक्षक के करीब 13 हजार पद खाली है।

जानकारी के मुताबिक हर साल बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे विभाग में लगातार कमी बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही 22 हजार पदों पर भर्ती का ऐलान कर चुके हैं।

वहीं, साल 2025 पुलिस आरक्षक भर्ती में फिलहाल फिजिकल टेस्ट चल रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts