भोपाल: मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। चोर स्टोर रूम से कीमती मोमेंटो और ट्रॉफियां लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि यह घटना सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी के बावजूद हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरों ने बेखौफ तरीके से वारदात को अंजाम दिया और आसानी से निकल गए। घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है। जब मंत्रीजी का बंगला ही सुरक्षित नहीं है तो फिर प्रदेशभर का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलते ही टीटी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने न सिर्फ राजधानी भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामला केवल चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकारी सुरक्षा में चूक की ओर भी इशारा करता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





