मध्यप्रदेश

मुरैना में LPG नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने खाली सिलिंडर रख सड़क किया जाम

मुरैना। जिले में एलपीजी सिलिंडर की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सबलगढ़ गैस एजेंसी पर गुरुवार सुबह से ही खाली सिलिंडर लेकर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई।

बताया जा रहा है कि एजेंसी संचालक ने करीब 11 बजे शटर गिरा दिया और उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने से मना कर दिया। एजेंसी की ओर से कहा गया कि “सिंलिंडरों की कमी है। ऐसे में अब और लोगों को सिलिंडर नहीं दिए जा सकते हैं,” जिससे लोग भड़क गए।

नाराज लोगों ने एमएम रोड पर खाली सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा और जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

हंगामे के बाद एजेंसी संचालक ने फैसला लिया कि लाइन में लगे लोगों को ही सिलिंडर दिए जाएंगे। इसके बाद जाम कर रहे लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर वापस एजेंसी की ओर दौड़ पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts