छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक खूंखार नक्सली कमांडर मारा गया है। मारे गए नक्सली की पहचान मुचाकी कैलाश के रूप में हुई है, जिस पर शासन ने 5 लाख रुपये का इना
*पोलमपल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़*
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि रविवार सुबह डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी जंगली इलाकों में तलाशी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। काफी देर तक चली रुक-रुक कर फायरिंग के बाद जब मौके की तलाशी ली गई, तो एक वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए।
*कौन था मुचाकी कैलाश?*
मारे गए नक्सली मुचाकी कैलाश के बारे में पुलिस ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। वह नक्सलियों की प्लाटून नंबर 31 में सेक्शन कमांडर के पद पर तैनात था। उस पर निर्दोष ग्रामीणों की हत्या,के अलावा सुरक्षाबलों पर हमलों और आईईडी ब्लास्ट की कई बड़ी साजिशों में शामिल था।
सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इस मुठभेड़ के बाद बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने शेष नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं। उन्होंने कहा नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाने का यह आखिरी अवसर है। समय बहुत सीमित है, वे समझदारी दिखाएं और सरेंडर करें।
सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




