मध्यप्रदेश

मार्च की शुरुआत में बढ़ी गर्मी, मध्य प्रदेश में होली पर 37°C के पार पहुंचा तापमान

मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। होली के दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान करीब 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

होली के दिन पूरे प्रदेश में तेज धूप रही। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई। इसके अलावा भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी दिन का तापमान अधिक रहा।

नर्मदापुरम में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सागर, रतलाम और धार में भी पारा 36 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है।

प्रदेश में अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। मंगलवार-बुधवार की रात में धार जिले का तापमान सबसे अधिक 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts