हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की बायोपिक को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। फिल्म में उनके किरदार को निभाने के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स में सारा अर्जुन का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन जसमीत के रीन करेंगी।
‘धुरंधर’ के बाद सारा को मिल सकता है बड़ा मौका
सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बाद उनके करियर को नई दिशा मिली है और अब उन्हें मधुबाला जैसी आइकॉनिक शख्सियत का किरदार निभाने का मौका मिल सकता है।
प्री-प्रोडक्शन में है फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी शूटिंग 2026 के आखिर तक शुरू हो सकती है। फिल्म में 50-60 के दशक के गोल्डन एरा को भव्य अंदाज में दिखाया जाएगा।
इसमें मधुबाला के फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी, रिश्ते, संघर्ष और कम उम्र में हुई मौत को भी विस्तार से दिखाया जाएगा।
किरदार के लिए करनी होगी खास तैयारी
मधुबाला का किरदार निभाने के लिए सारा अर्जुन को खास तैयारी करनी होगी। वह लुक टेस्ट, डायलॉग डिलीवरी और बॉडी लैंग्वेज पर काम करेंगी, ताकि स्क्रीन पर उनकी ग्रेस और स्क्रीन प्रेजेंस को सही तरीके से उतारा जा सके।
कई एक्ट्रेसेस के नाम आ चुके सामने
इस बायोपिक के लिए पहले कियारा आडवाणी और अनीत पड्डा जैसे नाम भी चर्चा में रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स में सारा अर्जुन सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं। हालांकि, फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।





