नई दिल्ली। देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है। नई दरें आज से ही लागू कर दी गई हैं।
कीमतों में इस बदलाव के बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये में मिलने लगा है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी बड़ा इजाफा हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में यह 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये तक पहुंच गया है।
इससे पहले, अप्रैल 2025 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ेगा।





