क्रांइमछत्तीसगढ़

कोंडागांव में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 12 से अधिक यात्री घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।

यह हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस यात्रियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए और पास के एक ही पेड़ से जा टकराए।

हादसे में बस चालक गंभीर रूप से वाहन के अंदर फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम प्रयास कर रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts