कैटरीना कैफ बेटे विहान के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद से ही वह लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर थीं और अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही थीं।
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में कैटरीना फिटनेस ट्रेनर यासमीन करांचीवाला के साथ कार में बैठी नजर आईं। उन्होंने ब्लैक मास्क पहना हुआ था, लेकिन कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराईं और हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी।
सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार
वीडियो सामने आते ही फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उन्हें “ग्लोइंग मम्मी” बताया, तो किसी ने कहा कि मां बनने के बाद उनका ग्लो और बढ़ गया है। फैंस का कहना है कि वे काफी समय से उनकी मुस्कान को मिस कर रहे थे।
बेटे के नाम का खुलासा
कैटरीना और विक्की कौशल ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। बेटे का नाम बताते हुए उन्होंने लिखा था—
“हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल… प्रार्थनाएं कबूल हुईं… हमारी दुनिया एक पल में बदल गई है।”
इस पोस्ट ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को भावुक कर दिया था।
विक्की ने बताया ‘वॉरियर’
हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कैटरीना की तारीफ करते हुए उन्हें ‘वॉरियर’ कहा। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने तक के सफर को कैटरीना ने बेहद मजबूती से निभाया। विक्की ने पिता बनने के अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे सुखद पल बताया।
शादी के चार साल बाद नया चैप्टर
9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी करने वाला यह कपल अब पेरेंटहुड के नए सफर का आनंद ले रहा है। बेटे विहान के आने से परिवार में खुशी का माहौल है और फैंस इस नन्हे स्टार की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





