खेल

IPL 2026: धोनी की वापसी तय, लेकिन CSK फैंस के लिए आई चिंता वाली खबर

आईपीएल 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और 26 मार्च से नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। जहां डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में Royal Challengers Bengaluru मैदान में उतरेगी, वहीं Chennai Super Kings के फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि, MS Dhoni एक बार मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं।

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि धोनी ने खुद को IPL 2026 के लिए उपलब्ध बताया है और वह टीम के साथ जुड़ेंगे। पिछले कुछ सीजन से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही थीं। 44 साल की उम्र और घुटने की परेशानी के कारण यह सवाल बना हुआ था कि क्या वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। अब CSK फैंस की बेसब्री और बेकरारी खत्म करते हुए फ्रेंचाइजी के सीईओ विश्वनाथ ने ऐलान कर दिया कि धोनी ने IPL 2026 में भी खेलने के लिए लौट रहे हैं।

हालांकि, इसके साथ ही एक ऐसी खबर भी सामने आई है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तय नहीं है कि धोनी पूरे सीजन के सभी मैच खेल पाएंगे। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन के बाद राजस्थान रॉयल्स के साथ एक ट्रेड डील की थी, जिसमें फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान भेज दिया था और बदले में रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था. सैमसन की टीम में एंट्री के साथ ही ये साफ हो गया था कि आने वाले वक्त में वो ही टीम के विकेटकीपर होंगे. ऐसे में IPL 2026 सीजन से ही धोनी और फ्रेंचाइजी इस बदलाव की शुरुआत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts