खेल

IPL 2026: केकेआर की हार के बाद मायूस दिखीं सुहाना खान, अनन्या-शनाया संग स्टेडियम में नजर आईं

IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मैच खेला गया। इस दौरान केकेआर के को-ऑनर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और अबराम खान टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे। उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी नजर आईं।

मैच के दौरान सुहाना खान अपनी क्लोज फ्रेंड्स अनन्या और शनाया के साथ स्टैंड्स में दिखाई दीं। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में तीनों एक जैसे आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने टीम के लोगो वाले व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू जींस पहनी थी। वहीं अबराम खान ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में कैज़ुअल लुक में दिखे। सभी ने मिलकर अपनी टीम को जोरदार तरीके से चीयर किया।

हालांकि मैच का नतीजा केकेआर के पक्ष में नहीं रहा और टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद स्टेडियम से बाहर निकलते समय सुहाना खान और उनकी गर्ल गैंग उदास नजर आई। हालांकि मैच के दौरान सभी ने काफी मस्ती की और टीम को सपोर्ट करते हुए उत्साह भी दिखाया।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे के पास कई फिल्में लाइनअप में हैं। वह ‘दरबदर’, ‘चांद मेरा दिल’ और इम्तियाज़ अली की एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। वहीं सुहाना खान फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts