देश

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापट्टनम से आ रहा था विमान, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को इमरजेंसी स्थिति में लैंड कराना पड़ा। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, वह इंडिगो ने तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लीज पर लिया था।

बताया जा रहा है कि इंडिगो की इस फ्लाइट ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। दिल्ली के करीब पहुंचने पर पायलट को इंजन में संदिग्ध खराबी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद तत्काल एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी कॉल की गई। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था, जहां विमान ने सफलतापूर्वक लैंड किया।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, “सुबह 10:53 बजे एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली थी”। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत रनवे की ओर रवाना कर दी गईं। दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है। सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है।

बता दें कि, IndiGo भारत की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा एयरलाइन है। जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी और इसका मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts