खेल

IPL के बीच BCCI का बड़ा ऐलान: टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर, 3 टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल जारी

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। BCCI ने IPL के दौरान ही टीम इंडिया के आगामी जिम्बाब्वे दौरे का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बुधवार को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के मैचों का पूरा शेड्यूल जारी किया।

भारत और जिम्बाब्वे की टीमें आखिरी बार फरवरी 2026 में पुरुष T20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में चेन्नई में आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने 72 रन से जीत दर्ज की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जब उसने 2024 पुरुष T20 विश्व कप जीतने के ठीक बाद पांच मैचों की T20I सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 4-1 से जीता था।

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल:

पहला T20I: 23 जुलाई, हरारे
दूसरा T20I: 25 जुलाई, हरारे
तीसरा T20I: 26 जुलाई, हरारे
सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे।

जिम्बाब्वे का भारत दौरा कब?
BCCI ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि जिम्बाब्वे जनवरी 2027 में तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। जो मार्च 2002 के बाद भारत का उसका पहला द्विपक्षीय दौरा होगा। ये तीन मैच क्रमशः 3, 6 और 9 जनवरी को कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद सीरीज
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के केवल चार दिन बाद ही टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इंग्लैंड दौरे पर भारत 5 T20I और 3 ODI मैच खेलेगा। जहां यह सीरीज 19 जुलाई को खत्म होगी, वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला T20I मैच 23 जुलाई को शुरू होगा। ऐसे में इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है।

इंग्लैंड बनाम भारत सीरीज का शेड्यूल:

T20 सीरीज़:
1 जुलाई: पहला T20I (डरहम)
4 जुलाई: दूसरा T20I (मैनचेस्टर)
7 जुलाई: तीसरा T20I (नॉटिंघम)
9 जुलाई: चौथा T20I (ब्रिस्टल)
11 जुलाई: पाँचवाँ T20I (साउथैम्प्टन)

वनडे सीरीज़:
14 जुलाई: पहला ODI (बर्मिंघम)
16 जुलाई: दूसरा ODI (कार्डिफ़)
19 जुलाई: तीसरा ODI (लंदन)

लगातार दो दौरों को देखते हुए टीम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे दौरे में किन नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts