
आज वैष्णव जिला भवन, राजवंश स्मारक स्थल, बल्देव बाग राजनांदगांव में वैष्णव समाज द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु भगवान की पूजा अर्चना किया गया एवं महंत राजा बलराम दास एवं अन्य स्मारक में भी गुलाल, लगाकर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर समाज से सभी गणमान्य वैष्णव बंधु एवं महिला शक्ति उपस्थित हुए। होली की बधाई शुभकामनाओं के साथ जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव, सचिव संदीप वैष्णव,चंद्रशेखर वैष्णव, शिव वैष्णव, दुष्यंत दास वैष्णव,कृष्णकुमार वैष्णव,अनूप दास वैष्णव, बालकृष्ण दास वैष्णव, सुरेंद्र वैष्णव, इंद्रकुमार वैष्णव, महेंद्र वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव,देवकुमार निर्वाणी,सुरेंद्र बैरागी,कमल वैष्णव, अर्चना दास वैष्णव संगीता वैष्णव ने उद्बोधन दिया। उक्त कार्यक्रम में श्री वैष्णव महासभा राजनांदगांव का जिला महिला संगठन पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती संगीता वैष्णव, उपाध्यक्ष सीमा वैष्णव, सुशीला वैष्णव, सचिव ममता वैष्णव, कोषाध्यक्ष रमा वैष्णव , संयोजक किरण वैष्णव, संरक्षक शारदा वैष्णव को बनाया गया। आगामी 15 मार्च रविवार को डोंगरगांव में प्रदेश स्तरीय होली मिलन कार्यक्रम एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में ,जितेंद्र वैष्णव, राकेश वैष्णव, राजू वैष्णव,कमलेश वैष्णव, आकाश दास, सुरेंद्र वैष्णव, विश्वास बैरागी, जीतू बैरागी, प्रशांत वैष्णव, जागेश्वर दास, मेघदास वैष्णव, तजेंद्र वैष्णव,श्रीकांत वैष्णव, युवराज वैष्णव, मनीष वैष्णव, दिलीप वैष्णव,लव दास, विजय दास, लक्ष्मी वैष्णव, वैभव निर्वाणी , शौर्य वैष्णव,विवेक वैष्णव, कमल वैष्णव, संतोष वैष्णव, मुकुंद,श्रीमती श्रद्धा वैष्णव, ममता, किरण वैष्णव,भारती ,संगीता, विनीता, रेणु वैष्णव एवं जिला व मंडल से अन्य वैष्णव जन उपस्थित रहे। उक्त प्रेस विज्ञप्ति की जानकारी जिल सचिव श्री संदीप वैष्णव एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने संयुक्त रूप से दी।




