मनोरंजन

‘हेरा फेरी 3’ में देरी की अफवाहों पर विराम, परेश रावल ने कहा- जल्द शुरू होगी शूटिंग

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर लंबे समय से देरी की खबरें सामने आ रही थीं। अब इन अटकलों पर खुद परेश रावल ने प्रतिक्रिया दी है और स्थिति साफ की है।

फिल्म को प्रियदर्शन बना रहे हैं। और इसकी घोषणा के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। बीच में परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरें भी आई थीं, जिससे विवाद बढ़ा, लेकिन बाद में उन्होंने वापसी कर ली।

देरी पर क्या बोले परेश रावल

इसके अलावा राइटर रोहन शंकर ने हाल ही में कहा था कि लीगल कारणों से फिल्म में देरी हो रही है। उन्होंने फिल्म से अपनी एग्जिट को भी कंफर्म किया। अब परेश रावल ने फिल्म में देरी की खबरों पर रिएक्ट किया है। परेश रावल ने कहा, “आप कुछ भी मत सुनिए। हेरा फेरी 3 आ रही है। मैं जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करूंगा।”

अक्षय-परेश की जोड़ी फिर साथ

अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी बॉलीवुड में काफी पसंद की जाती है। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है और अब एक बार फिर फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी साथ नजर आने वाले हैं।

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में अक्षय को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था,
“इंसिक्योरिटीज किसी की नहीं हैं। अक्षय कुमार इतना बड़ा स्टार होने के बाद भी इंसिक्योरिटी नहीं है। कोई मेरी पीठ में छुरा मार देगा तो ऐसा किसी को नहीं लगता है। आराम से काम होता है और वो भई ईमानदारी के साथ।”

फ्रेंचाइजी को लेकर उत्साह

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी का पहला भाग साल 2000 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 2006 में आया था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। अब तीसरे पार्ट को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts