क्रांइमछत्तीसगढ़

फर्जी निवेश कंपनी से 38 लाख की ठगी, रकम दोगुना करने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में एक फर्जी निवेश कंपनी के जरिए रकम दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने फर्जी AMS Solution और M/s R-V Group Company के नाम से प्रार्थी को झांसे में लेकर 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी।

पीड़ित जयदीप सिंह कंडा, जो दुर्ग के संतरा बाड़ी क्षेत्र के निवासी हैं, की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी और उसके साथियों ने फर्जी A-M-S Solution एवं M/s R-V Group Company के नाम पर महज 03 माह में रकम दोगुना करने का लालच दिया और 38 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी को रायपुर के सड्डू इलाके से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts