देश

आपकी फ्लाइट लेट है तो परेशान न हों! नियमों के मुताबिक एयरलाइंस से ऐसे मांगें अपना फ्री खाना और टिकट का रिफंड

हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट का लेट होना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता है. खासकर जब बिना किसी जानकारी के घंटों इंतजार करना पड़े, तो गुस्सा और असुविधा दोनों बढ़ जाते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐसे मामलों में यात्रियों को एयरलाइंस से कुछ मुफ्त सुविधाएं और मुआवजा पाने का अधिकार होता है. सही जानकारी होने पर आप अपने हक का लाभ आसानी से ले सकते हैं.
कब मिलता है फ्री खाना और रिफ्रेशमेंट
नियमों के मुताबिक, अगर आपकी फ्लाइट 2 घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है, तो एयरलाइंस को यात्रियों को मुफ्त खाना और पेय पदार्थ देना होता है. यह सुविधा फ्लाइट की दूरी और देरी के समय पर निर्भर करती है. अगर देरी और ज्यादा होती है, तो स्नैक्स के साथ-साथ पूरा भोजन भी दिया जा नहीं चाहिए क्योंकि यह उनका अधिकार है.
लंबी देरी पर होटल और अन्य सुविधाएं
अगर फ्लाइट बहुत ज्यादा लेट हो जाती है या रातभर के लिए टल जाती है, तो एयरलाइंस को यात्रियों के ठहरने का इंतजाम करना पड़ता है. इसमें होटल, एयरपोर्ट से आने-जाने की सुविधा और जरूरी सहायता शामिल होती है. यह नियम खासतौर पर तब लागू होता है जब देरी एयरलाइन की गलती से हो, जैसे तकनीकी खराबी या ऑपरेशनल समस्या.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts