मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म कब और कहां होगी रिलीज? जानें पूरी डिटेल

धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म रिलीज के 21 दिन बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में सफल रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म की थिएटर में सफलता के साथ ही अब दर्शकों को इसके OTT प्रीमियर का इंतजार है।

OTT पर कब और कहां होगी रिलीज?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर मई 2026 के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत में हो सकता है। इसके स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीदे हैं, यानी यह फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
बताया जा रहा है कि इसकी OTT रिलीज को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के आसपास प्लान किया जा रहा है, ताकि ज्यादा दर्शक जुड़ सकें।

स्टारकास्ट और टीम

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक और बीजीएम शाश्वत सचदेव ने दिया है और लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

फिल्म ने कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड बनाए हैं। ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के 21वें दिन, इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक 13093 शो में 7.90 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया। इससे अब तक भारत का इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1246.67 करोड़ और कुल भारत का नेट कलेक्शन 1041.27 करोड़ हो गया है। वहीं ओवरसीज़ में, फ़िल्म ने 21वें दिन 3.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे अब तक इसकी टोटल ओवरसीज़ ग्रॉस कमाई 407.00 करोड़ हो गई है। जबकि दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1653.67 करोड़ पहुंच चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts