मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और दीन-दुखियों की मदद के लिए प्रेरित किया। प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




