मध्यप्रदेश

गाने के जरिए ट्रैफिक जागरूकता: छिंदवाड़ा के ASI का अनोखा अभियान बना मिसाल

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के इस शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अलग ही तरीका देखने को मिल रहा है। यहां ट्रैफिक विभाग के एएसआई अशोक मर्सकोले अपने अनोखे अंदाज से लोगों को नियमों का महत्व समझा रहे हैं।

शहर के जेल तिराहे पर जैसे ही सिग्नल लाल होता है, वहां मौजूद लोगों को एक मधुर आवाज सुनाई देती है। एएसआई अशोक मर्सकोले गाना गाकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देते हैं। उनका यह तरीका न केवल ध्यान आकर्षित करता है, बल्कि लोगों को संदेश भी दे रहा है।

सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालक उनके गीत सुनते हैं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी लेते हैं। हर शाम चलने वाली यह पहल अब शहर में चर्चा का विषय बन चुकी है और लोगों के लिए प्रेरणा भी बन रही है।

पुलिस का मानना है कि इस तरह के सकारात्मक प्रयासों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts