छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, अगले 6 दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। यहां हवा की औसत गति लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह के समय आर्द्रता 50 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर पर 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है। 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts