छत्तीसगढ़

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियात के तौर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने पश्चिम एशिया में रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारी के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में मोबाइल नंबर 8349840582, कार्यालय दूरभाष 011-46156000 और फैक्स नंबर 011-46156030 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts