रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने CGPSC प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मेंस की परीक्षा 16 से 19 मई तक होगी। CGPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 20 विभिन्न सेवाओं में कुल 265 पदों को भरा जाना है। विज्ञापित पदों के 15 गुना के अनुसार 3975 अभ्यर्थियों को चयनित किया जाना था, लेकिन वर्गवार/उपवर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया है।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
इसके साथ ही आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट [www.psc.cg.gov.in] पर जारी किया है, जहां अभ्यर्थी अपने अंक, कट-ऑफ और अन्य जानकारी देख सकते हैं।





