छत्तीसगढ़राजनीति

‘लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज’ — भाजपा का कांग्रेस पर रैप अटैक, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ तक पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए एक रैप सॉन्ग जारी किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाने पर लिया गया है।

भाजपा के ‘एक्स’ हैंडल @BJP4CGState पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित घोटालों का जिक्र किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया है — “कांग्रेस सरकार में है घोटालों का रिवाज, लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज।”

करीब 1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उनके पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और राहुल गांधी का भी उल्लेख किया गया है। रैप सॉन्ग में शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, चावल घोटाला सहित अन्य मामलों का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

अब देखना होगा कि इस वायरल रैप वीडियो पर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और इसका राजनीतिक प्रभाव किस हद तक पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts