रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक प्रस्तावक बने।
विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में इस समय पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से दो सांसदों – फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहेगा। इसके अलावा भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।





