रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण के अगले ही दिन बजट पेश करने के फैसले पर सवाल उठाए और सरकार की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई।
मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा, “सरकार बजट को गंभीरता से नहीं ले रही है. राज्यपाल के अभिभाषण के दूसरे दिन बजट रख रहे हैं. राज्यपाल के अभिभाषण की गरिमा गिर रही है. थकी, झुकी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है. इस बार भी बजट से कोई उम्मीद नहीं है. ट्रंप के भाषण से पता चलेगा कि छत्तीसगढ़ के बजट में क्या है.”
गलगोटियास यूनिवर्सिटी में चीनी रोबोट से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में शिक्षक, गुरु कुत्ता खोजने का काम कर रहे थे. अब देशभर में चीनी कुत्ते की चर्चा चल रही है. कांग्रेस के लोग प्रदर्शन करने के लिए शर्टलेस हो गए. खुद नग्न प्रदर्शन दिल्ली में किए थे, तब खुद की बोली बातें याद नहीं आई. राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की बात कहा जाता है. तब मुंह में क्या दही जमा हुआ था, तब क्यों कुछ नहीं बोला.”
होली पर शराब दुकानें खुली रखने के सवाल पर मंत्री रामविचार नेताम पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा, “बीजेपी देश की इज्जत उतारने में लगी हुई हैं. होली के दिन शराब दुकान खोलेंगे तो कपड़ा उतरेगा ही.” उन्होंने आगे कहा, “हरदीप पुरी का नाम एप्स्टीन फाइल्स में आया है. देश की इज्जत तार-तार बीजेपी कर रही है. हमारे देश का फैसला 7 समंदर पार बैठा ट्रंप कर रहा है.”
राज्यसभा नामांकन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “यह फैसला हाईकमान करेगा. अन्य साथियों को मौका मिलना चाहिए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाम तय कर हाईकमान को भेजेगी.”





