छत्तीसगढ़राजनीति

बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीखा प्रहार, बोले- “अज्ञान और दुर्गति विनाश का बजट”

रायपुर में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का “संकल्प” थीम आधारित बजट पेश होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट प्रस्तुत किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर कड़ा हमला बोला।

भूपेश बघेल ने बजट को लेकर कहा कि “यह अज्ञान और दुर्गति विनाश का बजट है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि “इस बजट में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है। दो घंटे सिर्फ शब्दों का जाल बुना गया। मैं भी पांच साल बजट पेश किया हूं। एक-एक सड़क, चौक-चौराहों के नाम गिनाए जा रहे थे। धान खरीदी के नाम पर धोखा हुआ है। किसान का रकबा बड़ा है, उत्पादन बड़ा है, लेकिन खरीदी कम हुई है। बजट में कुछ नहीं है, सिर्फ शब्दों का खेल खेला गया है। मंत्रियों के बोलने के लिए कुछ नहीं है। मान्य परंपरा के विपरीत जा रहे हैं, परंपराओं को तोड़ रहे हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “हमारे समय की घोषणाओं को बार-बार पढ़ा जा रहा है। रेलवे ट्रैक सिर्फ यहां के खनिज को लूटने के लिए है। कोई स्टॉपेज नहीं होगा। यह सरकार का तीसरा बजट है, लेकिन मोदी की गारंटी का कोई जिक्र नहीं है।”

उन्होंने आवास योजना को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा, “आज क्या एक लाख बीस हजार में घर बन सकता है? जिसने बनाया है, वह साहूकार के कर्ज में लद गया है।”

बजट को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts