धर्ममध्यप्रदेश

बड़नगर में आस्था का भव्य नजारा: 1 करोड़ 31 लाख के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, अलौकिक श्रृंगार ने मोहा मन

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित प्रसिद्ध श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। मंदिर को 1 करोड़ 31 लाख रुपये के नोटों से सजाया गया है, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित कर लिया है।

इस विशेष सजावट को तैयार करने के लिए सात कलाकारों की टीम ने तीन दिनों तक लगातार मेहनत की। नोटों से बने मुकुट, हार और आकर्षक लड़ियों से सजे महादेव का मनमोहक स्वरूप देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है। पिछले पांच वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस बार सबसे अधिक राशि का उपयोग किया गया है।

मंदिर में इस अनोखे श्रृंगार को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है और यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है।

श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर हर वर्ष महाशिवरात्रि के बाद यहां मेला आयोजित किया जाता है। इस बार 14 फरवरी से 28 फरवरी तक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts