मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती खबरों में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई थी, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार मल्टीपल ऑर्गन फेलियर उनकी मौत का मुख्य कारण रहा।
उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। मुंबई पुलिस ने हवा में गोलियां दागकर महान गायिका को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया, जिसके बाद वे पंचतत्व में विलीन हो गईं।
अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पोती जनाई भोसले काफी भावुक नजर आईं। बताया जा रहा है कि वे अपनी दादी के बेहद करीब थीं और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी भी साझा की थीं।
संगीत जगत में आशा भोसले का योगदान अविस्मरणीय रहा है और उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।





