देश

ट्रंप का एक ऐलान और मुंह के बल गिरा गोल्ड-सिल्वर! 7000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, देखें लेटेस्ट दाम

आज मंगलवार को चांदी 7015 रुपये गिरकर 218152 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. सोने के भाव में 2000 रुपये की गिरावट आई है. एमसीएक्स पर सोने का भाव अब 137459 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.64 फीसदी गिरकर 4,334 डॉलर प्रथि औंस पर आ गया है. इसके अलावा चांदी 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 66.805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. इससे पहले यानी सोमवार को सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली. कॉमेक्स पर 23 मार्च को 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
ANZ के एनालिस्ट्स के मुताबिक, ईरान संघर्ष की शुरुआत में सोने की कीमत में तेज उछाल आया, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली जो पहले भी बड़े संकटों में देखा गया है. उनका कहना है कि ऐसे हालात में शुरुआत में निवेशक सुरक्षित निवेश (safe haven) की बजाय कैश और लिक्विडिटी को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, इसलिए सोने में मुनाफावसूली देखी जा रही है. सोना आमतौर पर महंगाई से बचाव के लिए निवेश माना जाता है, लेकिन अभी उस पर दबाव दिख रहा है. अधिक एनर्जी से जुड़ी कीमतों के कारण ब्याज दरें कुछ समय तक ज्यादा रह सकती हैं. ऐसे में निवेशक ब्याज देने वाले ऑप्शन की तरफ जाते हैं, जबकि सोना कोई रिटर्न (ब्याज) नहीं देता, इसलिए इसकी मांग थोड़ी कमजोर पड़ जाती है.
अलग-अलग मुख्य शहरों में सोने और चांदी का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है. दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹10,330 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹9460 सस्ते हुए हैं. मुंबई में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 1,35,640 रुपये हो गया है. इसके अलावा लखनऊ और जयपुर में 1,35,790 रुपये पर है. अहमदाबाद में 1,35,690 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट है. चांदी का रेट आज सराफा बाजार में स्थिर हो गया है. दो दिनों में दिल्ली में भाव 16000 के करीब गिर गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts