मनोरंजन

‘सबसे प्यारा पल,’ अमीषा पटेल ने सलमान खान संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, सुनाया खास किस्सा

फिल्म कहो न प्यार है से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अमीषा ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है।

रविवार को अमीषा पटेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों के साथ उनके कुछ करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

अमीषा ने इस इंस्टा पोस्ट में लिखा है- “अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपना जन्मदिन मनाया था और ये उसके जश्न की एक पुरानी याद है। उस दौरान हम अपने वर्ल्ड टूर पर थे। सलमान खान के साथ केक काटने का सबसे प्यारा पल, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद प्यारे लग रहे थे।”

इस पोस्ट से साफ होता है कि ये तस्वीरें उस दौरान ली गई थीं। जब वह सलमान खान के साथ एक वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट पर गई थीं। बता दें, अमीषा और सलमान असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और अपने पुराने दोस्त को याद करते हुए अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान और अमीषा पटेल फिल्म ये है जलवा में साथ नजर आ चुके हैं। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही, लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी सराहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts