Blog

AI ने कंपनी को किया निहाल…माइक्रोसॉफ्ट बनी दुनिया की नंबर वन कंपनी

टेक दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट ऐपल को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्‍यवान कंपनी बन गई है. गुरुवार 11 जनवरी को माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण ऐपल से ज्‍यादा हो गया. माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 11 जनवरी को कारोबार के दौरान 1.6 फीसदी की तेजी थी और इस आधार पर उसका मार्केट वैल्यूएशन बढ़कर 2.875 लाख करोड़ डॉलर हो गया. ऐपल का शेयर कल 0.9 फीसदी गिरा और कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.871 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया. मांग को लेकर चिंताओं की वजह से साल 2024 की शुरुआत से ही ऐपल के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है.

माइक्रोसॉफ्ट के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब वरदान साबित हो रहा है और कंपनी इससे पैसा कमाने की रेस में सबसे आगे चल रही. इसी वजह से निवेशकों को कंपनी खूब भा रही है. साल 2021 के बाद ऐसा पहली बार है, जब ऐपल का वैल्यूएशन माइक्रोसॉफ्ट से कम हुआ है. जनवरी, 2024 में गुरुवार तक ऐपल के शेयरों में 3.3 पर्सेंट की गिरावट आई है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट स्‍टॉक में 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts