देश

शेयर बाजार में खेल का नया ‘मैदान’, सेंसेक्स नेक्स्ट 30 के भी होंगे कॉल-पुट ऑप्शन्स, SEBI ने दी मंजूरी

भारतीय शेयर बाजार में डेरिवेटिव्स (फ्यूचर और कॉल-पुट) ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों के लिए जल्द ही एक नया “मैदान” खुलने वाला है. अब तक सेंसेक्स या निफ्टी जैसे बड़े इंडेक्स पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेडिंग का विकल्प था, लेकिन जल्द ही निवेशकों को एक और इंडेक्स पर दांव लगाने का मौका मिलेगा. दरअसल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सेबी (SEBI) से सेंसेक्स नेक्स्ट 30 (Sensex Next 30) इंडेक्स पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है. इस खबर के बाद बीएसई के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली.
गुरुवार सुबह के कारोबार के दौरान बीएसई का शेयर करीब 2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,674 रुपये के आसपास पहुंच गया. बाजार में सकारात्मक शुरुआत और नए डेरिवेटिव प्रोडक्ट की मंजूरी ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ाया.
सेंसेक्स नेक्स्ट 30 क्या है और क्यों है खास?
सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स उन कंपनियों का ग्रुप है, जो बीएसई 100 में शामिल तो हैं, लेकिन सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में नहीं आतीं. हालांकि ये कंपनियां आकार और लिक्विडिटी के लिहाज से बड़ी और सक्रिय मानी जाती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts