Blog

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, देश के कई राज्यों में गिरे पेट्रोल-डीजल के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त नजर आ रही है. रविवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 79.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 65 पैसे और डीजल में 63 पैसे की गिरावट है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 38 और डीजल 36 पैसे सस्ता हो गया है. पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट हुई है. दूसरी ओर, गुजरात, झारखण्ड, असम और अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी दिख रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts