Blog

नहीं बदला सोने का भाव, चांदी में ₹400 की गिरावट, फटाफट चेक करें रेट

अगर आप भी आज बाजार जाकर सोने और चांदी की खरीददारी करने की प्लानिंग में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार (27 फरवरी, 2024) को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. हालांकि, चांदी का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. बीते कारोबारी सत्र में यह 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा है.’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,034 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 3 डॉलर ज्यादा है. चांदी 22.65 डॉलर प्रति औंस पर थी. यह पिछले बंद भाव 22.75 डॉलर प्रति औंस से मामूली गिरावट है.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts