सूरजपुर (विश्व परिवार)। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के निर्देशानुसार शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में 14 सितम्बर को विभागीय 03 दिवसीय तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती सुहागवती राजवाड़े अध्यक्ष जिला कृषि स्थायी समिति सूरजपुर, विशिष्ट अतिथि श्री बिहारी कुलदीप जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति जिला गौठान समिति, श्री अखिलेश प्रताप सिंहदेव जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भैयाथान श्री एस.के. द्विवेदी सेवानिवृत्त सहायक मत्स्य अधिकारी व श्री एम.एस. सोनवानी सहायक संचालक मछली पालन के गरिमामय में उपस्थिति हुआ।
कार्यक्रम सहायक संचालक मछली पालन द्वारा अतिथियों का स्वागत तथा उद्बोधन में जिले की प्रगति से अवगत कराया गया। वर्ष 2023-24 में मत्स्य बीज उत्पादन स्थान 330 लाख के विपक्ष में 375 लाख एवं 75 लाख स्टैण्डर्ड फ्राई के विपक्ष में अब तक 62 लाख पूर्ति कर ली गई है। जिले के सभी मत्स्य पालकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कतला, रोहू, मृगल मत्स्य बीज प्रक्षेत्र से उपलब्ध करायी जा रही है। श्री एस. के. द्विवेदी जी के द्वारा सिंचाई जलाशय एवं ग्रामीण तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर मछली पालन करने की आधुनिक विधि से अवगत कराया गया। श्री नीलमणी मत्स्य निरीक्षक द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत स्वयं के भूमि में नवीन तालाब निर्माण, फुटकर मछली विक्रय योजना मोटरसाइकिल सह आईस बाक्स वितरण, ऑटो रिक्शा सह आईस बाक्स, नाव-जाल वितरण मछुआरों का दुर्घटना बीमा के संबंध में बताया गया। श्री डिगेश्वर सिंह मत्स्य निरीक्षक द्वारा निजी डबरियों में स्थान संवर्धन कर स्वयं मत्स्य बीज उत्पादन करके अपने तालाब जलाशयों में मत्स्य उत्पादन में वृद्धि लाकर आजिविका के श्रोत बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।
शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में तकनीकी उन्नयन मछुआ प्रशिक्षण
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




