छत्तीसगढ़

स्टेट हाई स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस प्रतिभा सम्मान भी आयोजित किया गया।

राजनांदगांव 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल में शिक्षक दिवस एवं प्रतिथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा जगत से अनेक वर्षों तक जुड़े रहे श्री निसार अहमद, विशिष्ट अतिथि शाला के पूर्व प्राचार्य श्री एन. एस. पट्टा व श्री आर के अग्रवाल थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री माधोसिंह ने की। कार्यक्रम शाला के 1979 बैच के छः छात्र श्रीमती मोनालीसा सेन (मनीषा झा) मुरलीधर सोमानी, सुरेन्द्र गोयल, अजय गनवीर, जेड एम खान एवं अजय शुक्ला तथा शाला के छात्र ने मिलकर आयोजित किया।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रभारी श्री अजय शुक्ला ने बतलाया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया, इसके पश्चात् अतिथियों नें पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित किया एवं दीप प्रज्जवलित किया। शाला नायक श्री महावीर देवांगन एवं छात्रा प्रतिनिधि कु. सोनम सिन्हा ने अतिथियों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को चंदन तिलक लगाकर, शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि श्री निसार अहमद ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व प्राचार्य श्री एन. एस. पटटा, प्राचार्य श्री माधोसिंह, श्री शारदा प्रसाद तिवारी, श्री खिलावन साहू, श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती सरोज भूआर्य पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक श्री उमेश साहू ने संबोधित किया एवं छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के अजय शुक्ला ने किया एवं आभार प्रदर्शन छात्रा प्रतिनिधि कु. सोनम सिन्हा ने किया।
शिक्षक सम्मान कि पश्चात् प्रतिभा सम्मान की कड़ी में शाला की सभी कक्षाओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नकद राशि, पदक एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जायेगा। सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों के अनुसार निम्न विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा- कक्षा 6 (हिंदी माध्यम) – प्रथम – कु. करूणा वर्मा, द्वितीय-कु. पल्लवी वर्मा, तृतीय -श्री यमन साहू, (अंग्रेजी माध्यम) प्रथम -कु. अवनि बागड़े, द्वितीय-कु. डेजी कपूर, तृतीय -वत्सल कुमार साहू एवं कु. धर्मिता सोनपिपरे, कक्षा 7 (हिंदी माध्यम) प्रथम -श्री डामन साहू , द्वितीय-कु. जास्मिन साहू एवं श्री हुमेन्द्र साहू ,तृतीय-श्री आकाश गौतम, (अंगे्रजी माध्यम) प्रथम- कु. मीशा टण्डन ,द्वितीय-कु. मौली टण्डन, तृतीय-कु. अवनि गौतम, प्रथम-कु. काया मरकाम , द्वितीय-श्री नैतिक कुमार देवांगन, तृतीय-कु. लावण्या सहारे, (अंगे्रजी माध्यम) प्रथम -कु. प्रांजल साहू , द्वितीय-कु. भावना सावरकर, तृतीय-कु. प्रियसी साहू कक्षा 9 वीं -प्रथम -कु. वीणा, द्वितीय-कु. तारिणी, तृतीय-श्री ओमेश्वर साहू कक्षा 10 वीं – प्रथम – कु. मेघा साहू, द्वितीय-श्री डिकेश्वर कुमार वैष्णव ,तृतीय-श्री उज्जवल महोबिया , कक्षा 11वीं (जीव विज्ञान संकाय) – प्रथम -कु. चंचल देवांगन, द्वितीय-श्री महावीर देवांगन, तृतीय-कु. काजल साहू (कला संकाय) प्रथम -श्री ईशान वाल्दे ,द्वितीय-कु. लेखिन साहू, तृतीय-कु. साक्षी साहू (गणित संकाय) प्रथम -श्री दिलीप कुमार, द्वितीय-श्री पवन कुमार, तृतीय-कु. प्रतीक्षा वर्मा, (वाणिज्य संकाय) प्रथम- श्री राहुल धुर्वे, द्वितीय-श्री टिंकू बांसफोड़ , तृतीय-कु. साहिबा एवं जीव विज्ञान में सर्वप्रथम कु. काजल साहू को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम श्री शारदा प्रसाद तिवारी ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts