भारतीय सेना की ओर से दुश्मन देश पर किये ऑपरेशन सिंदूर की याद के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व एवं आर्टकॉम और भिलाई इस्पात सयंत्र ऑफिसर्स ऐसोशिऐशन
के तत्वाधान में इस उद्यान में सिंदूर के पौधे लगाये गये थे इस कड़ी में आज सांसद विजय बघेल ने भिलाई के सेक्टर-5 स्थित सिंदूर उद्यान में आज मॉर्निंग ग्रुप के साथियों संग श्रमदान दीया और अस्त व्यस्त हो चुके उद्यान को पुनः सुंदर एवं सुव्यवस्थित करने श्रमदान कर एक बड़ा संदेश दीया l
निरंतर हो रही बारिश के बाद भी सांसद छतरी का उपयोग करतें हुये उद्यान पहुंचे और उनके एक आह्वान पर भीगते हुये सभी साथीगण ने भी श्रमदान किया इस स्वछता अभियान में उद्यान में लगे खतपतवार को उखाड़ा गया एवं बचें स्थान में पुनः सांसद विजय बघेल के करकमलो से सिंदूर के पौधो का रोपण भी किया गया, उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।
ऑर्टकम के संचालक निशु पाण्डेय
ने सांसद विजय बघेल से माँग की, कि इस सिंदूर उद्यान में तीनो सेना कि वर्दी धारण किये सैनिक एवं हमारी पृथ्वी मिसाइल का डमी रूप इस सिंदूर उद्यान में दिखे ताकि इस उद्यान को देखने दूर दूर से लोग यहाँ आये l
इस अवसर पर ऑर्टकम के संचालक निशु पाण्डेय, करमजीत सिंह,शारदा गुप्ता,श्रीराम,पर्यावरण मित्र मंडल के बालु राम वर्मा, लिलेश देशमुख, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नासिर खान,गोपाल कृष्ण वर्मा, प्रकाश सांवत, भागचंद जैन, राजेश जैन, कमलेश दुबे, रजनीकांत अग्रवाल , विश्वरतन सिन्हा, मनोज गुप्ता, विशालदीप नायर, दशरथ भोई, विक्रत ठाकुर सहित मॉर्निंग वॉक समूह के अनेक सदस्य एवं भिलाई इस्पात सयंत्र के कर्मचारी, सहयोगी एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
निशु पाण्डेय
आर्टकॉम संचालक
9303920002




