छत्तीसगढ़

खुज्जी विधानसभा मे सत्ता दल हो या विपक्ष नेता सीसीरोड, कलामंच, यात्री प्रतीक्षालय जैसे कार्य के लिए मागं छोड़ क्षेत्र मे सिंचाई,शिक्षा ,स्वास्थ ,के लिए कार्य नहीं?

छुरिया:-खुज्जी विधानसभा सभा जहां विधानसभा चुनाव मे नेता मुद्दों विकास के दम पर कम भ्रम झूठ के बूनियाद पर चुनाव मे जीत हासिल करने मे कामयाब है यही वजह है क्षेत्र विकास के मामले पर बहोत पिछे है यहां के विकास पर बड़े नेता मंत्री सांसद, विधायक,आखिर क्यों मुह मोड़ लेते है इसे क्षेत्र के लोगों समझना होगा। वर्तमान मे इस विधानसभा मे कांग्रेस से भोलाराम साहू लगातार तीसरे बार विधायक बनते आ रहा है ,ये अलग बात जब वे विधायक होते सत्ता सरकार कांग्रेंस का नहीं होता उसके बाद वे अपने सरल व्यहवार राजनीतिक चतुराई से विपक्ष मे रहते हुए क्षेत्र के जनता को बहोत हद तक संतुष्ट रखे हुए है । वर्तमान मे प्रदेश मे बीजेपी सत्ता सरकार मे है यहां सत्ता दल के चंद नेता सिर्फ ग्राम पंचायत के लिए सीसीरोड , समुदायिक भवन, कलामंच ,यात्री प्रतीक्षालय ,जैसे कार्य जिसमे उनका अपना हित है उन कार्यो के लिए वे राजधानी तक जाकर मुख्यमंत्री मंत्रियों से कार्य स्वीकृत कराने को विकास समझते है तो वह मुगालते मे है ।ये नेता कभी गैन्दाटोला मे कालेज ,छुरिया साल्हेटोला गैदाटोला सड़क का जिर्णोउद्धार , छुरिया नगर मे कोई बड़ा कार्य स्वीकृत कराने का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री मंत्री सासद के पास गए हो जिससे पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र मे मजबूत हो ऐसा उद्देश्य नेता कार्य करते तो शायद उन्हें आने वाले समय पर इस विधानसभा मे अपना पार्टी विधायक बनाने मे असफलता मिलता

*भाजपा नेताओ को स्वहित के बजाए जनहित मे कार्य कर जनता के बीच बनना होगा पहचान*

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र मे जनता को अब ऐसे चेहरे की तलाश है जो स्वयं हित छोड़ जनहित मे कार्य करे जनभवनाओ व लोगों के दूख तकलीफ के लिए सड़क की लड़ाई लड़े अफसरशाही चापलूसी के बजाए लोगों के कार्यो के लिए शासन प्रशासन से सवाल खड़ा करने का माद्दा रखे मगर खुज्जी विधानसभा से बीजेपी काफी समय से बीजेपी का पार्टी विधायक बनाने सघर्ष तो कर रहे है मगर उसमे उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पा रहा है वजह नेता अपने कार्य करने का तरीका बदल नहीं रहे है मंत्री विधायक सांसद के आगमन पर स्वागत नारेबाजी वआगे पिछे के घुमने के बजाए उनसे नगर व क्षेत्र के विकास पर चर्चा कर क्षेत्र के समस्याओ पर बात रखे विकास के धन राशि मागे तब कहीं आने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा का सपना पूरा हो सकता है । वर्ना पुन; इस विधानसभा मे भाजपा काग्रेस नेताओ के जुगलबंदी से कांग्रेस का बल्ले बल्ले होना तय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts