छत्तीसगढ़

भाजयुमो गैंदाटोला मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, 49 पदाधिकारी व 48 कार्यसमिति सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

छुरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गैंदाटोला मंडल की नई कार्यकारिणी एवं 48 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरीहा के निर्देश, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर की सहमति से मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र निर्मलकर ने नई टीम की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में विवेकानंद साहू, टीमेंद्र पटेल, अलेन्द्र चंद्रवंशी, कुलदीप यादव, उमेश साहू एवं हेमंत साहू को उपाध्यक्ष, उमेश कुमार चंद्रवंशी एवं होमकुमार साहू को महामंत्री तथा जितेन्द्र पाल, गजेन्द्र ठाकुर, अनुज साहू, देवव्रत साहू, नेतराम वर्मा एवं कुशल साहू को मंत्री बनाया गया है।
इसी प्रकार चंद्रकांत साहू को कोषाध्यक्ष, संजय सोनवानी को सह-कोषाध्यक्ष, राजू सोयम को कार्यालय मंत्री, लक्ष्मीचंद देवांगन को सह-कार्यालय मंत्री, अजय साहू को मीडिया प्रभारी, मोहनिश साहू एवं डोमन साहू को सह-मीडिया प्रभारी, मेकल साहू को सोशल मीडिया प्रभारी तथा पुरुषोत्तम चंद्रवंशी एवं भागवत निर्मलकर को सह- सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा गिरधारी साहू एवं पियांशु मिश्रा को प्रवक्ता, धर्मेन्द्र योगी को प्रशिक्षण प्रमुख, पुखराज कोर्राम एवं सुरेश सिन्हा को सह-प्रशिक्षण प्रमुख, पुष्पा कंवर को कन्या शक्ति संयोजिका, सरोज कंवर को सह-संयोजिका, शंकर चंद्रवंशी को आईटी सेल प्रभारी, मनीष ठाकुर को आईटी सेल सह-प्रभारी, गजेन्द्र साहू को खेल एवं कला प्रमुख, धर्मेन्द्र मेश्राम एवं राघवेंद्र साहू को सह-प्रमुख, रवि किशोर वैष्णव को मन की बात प्रभारी, राजकुमार को सह-प्रभारी, कृष्ण कुमार, शेखर यादव एवं जेठकुमार साहू को शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल, याकेश सेन को प्रचार-प्रसार प्रमुख, गिरधर पटेल एवं भूपेन्द्र बैष्णव को सह-प्रमुख, भूपेश साहू को महाविद्यालय संपर्क प्रमुख, अज्ञानारायण साहू को सह-प्रमुख, लोकनाथ साहू को नीति एवं अनुसंधान प्रमुख तथा पंकज पंद्रे एवं कोमलदास साहू को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही संगठन ने 48 सदस्यीय कार्यसमिति का भी गठन किया है। मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र निर्मलकर ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts