दीपक बैज एवं भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण
नवनिर्वाचित नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का अभिनंदन किया। इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलमती वर्मा एवं पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि शपथ ग्रहण उपरांत अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने घुमका की धरती से प्रदेश में परिवर्तन का बिगुल बजने की बात कही थी और आज वही परिवर्तन का शंखनाद बनकर पूरे प्रदेश में गूंज रहा है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता एवं जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया।
*👉जनसेवा और विकास के लिए मिलकर करें कार्य : भूपेश बघेल*
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सरपंच रहते हुए फूलमती वर्मा घुमका क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को लगातार उनके समक्ष रखती थीं, जिन पर कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता से कार्य किया। आत्मानंद विद्यालय, तहसील का दर्जा तथा नगर पंचायत का गठन इसके प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर घुमका के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए।
*👉छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ हुआ सम्मान*
समारोह के समापन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा एवं कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ी खुमरी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शाहिद भाई के दिशानिर्देशन में वरिष्ठ पार्षद रामचंद्र वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस के सभी पांचों निर्वाचित पार्षदों ने संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए सर्वसम्मति से अपना समर्थन प्रदान किया, जिससे उन्हें सभी पांचों पार्षदों का मत प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
*👉बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, दलेश्वर साहू, यशोदा वर्मा, भोलाराम साहू, पूर्व विधायक धनेश पाटिला एवं भुनेश्वर बघेल, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई एवं थानेश्वर पाटिला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री किशन खंडेलवाल, नवाज खान, पदम कोठारी, भागवत साहू, रमेश डाकलिया, नीता लोधी, दुर्गेश द्विवेदी, राहुल तिवारी, हनी ग्रेवाल, पंकज बांधव, अंगेश्वर देशमुख, चंद्रेश वर्मा, कुतुबुद्दीन सोलंकी, चित्रलेखा वर्मा, आसिफ अली, पंचराम चंदेल, प्रताप धावड़े, रज्जू जान, मुन्ना इब्राहिम, जितेंद्र भाटिया, मतीन खान, शिशुपाल भारती, पप्पू वर्मा, नलिनी वर्मा, केदार यादव, राजकुमारी सिन्हा, शोभाराम बघेल, प्रदीप पटेल, सौरभ वैष्णव, आरती महोबिया, राजील कुरैशी, अमीन उके, करीम भाई, गौरव शर्मा, रामचंद्र वर्मा, ऊषा वर्मा, कुमारनाथ बघेल, विशाल गढ़े, दिलीप गजेन्द्र, आफताब खान, आशीष बाजपेयी, प्रियेश मेश्राम, इमरान रंगरेज, सदाब अली, मोहित कोचरे, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण के साथ घुमका से गूंजा परिवर्तन का संदेश
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




