मनी

25 फीसदी सस्‍ता हो गया सोना, क्‍या अभी और टूटेगा गोल्‍ड रेट, एक्‍सपर्ट से जानिए

सोने का भाव वैश्विक बाजार में अपने उच्‍चतम स्‍तर से 25 फीसदी गिर चुका है. ब्रोकरेज फर्म यूबीएस का कहना है कि शॉर्ट टर्म में अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,850-4000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. अगर अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्‍याज बढ़ाता है तो सोने पर दबाव आएगा.

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई से अब 25 फीसदी नीचे आ चुका है. दस साल जनवरी में यह 5,595 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था. इस हफ्ते के अंत में गोल्ड में देश और विदेश में हल्की तेजी दिखी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह थोड़ा बढ़कर 4222 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में पर भी यह 1.17 फीसदी चढ़कर 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ. लेकिन बाजार जानकारों का मानना है कि आगे अभी तेजी की उम्‍मीद नहीं है और भाव और टूट सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts