छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी की घटना अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था “बद से बदतर” हो चुकी है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “बीजेपी नेताओं के दिन सही नहीं चल रहे हैं। राज्य में बीजेपी सरकार का खौफ खत्म हो गया है। नितिन नवीन के पीए के नाम पर ठगी की गई। प्रदेश में भाजपा राज में रसूखदारों से पैसे उगाही का खेल चल रहा है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना हुई थी और अब भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ठगी का शिकार हो गए। कांग्रेस के संचार प्रमुख ने कहा, “ठगी भी ऐसे विधायक के साथ हुई जो अधिवक्ता और इनकम टैक्स के सलाहकार हैं। राज्य में आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ऐसी घटनाएं हो रही हैं।”

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा के दो विधायकों के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचने वाली बात है कि आम आदमी के साथ क्या होगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts