छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस में बदलाव की अटकलों के बीच PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, बोले– टीएस बाबा दिल्ली जाएं और छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिले मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच PCC चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को दिल्ली जाने की सलाह देते हुए कहा कि टीएस बाबा की दिल्ली में मजबूत पकड़ है और उन्हें यहां युवाओं को मौका देना चाहिए।

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान PCC चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,
“पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली बिल भी महंगा कर दिया गया है। बिजली होने के बावजूद प्रदेश की जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जो सरकार का जनता के साथ विश्वासघात है।”

स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा, “कांग्रेस प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करेगी और सरकार से यह फैसला वापस लेने की मांग करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।”

मंत्रिमंडल बदलाव पर हमला

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर उन्होंने कहा,
“सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री को पता चल चुका है कि सरकार के सभी मंत्री फेल हो गए हैं। मंत्री उनके नियंत्रण में नहीं हैं और लूट-खसोट में लगे हुए हैं। सरकार चाहे जितने मंत्री बदल ले, लेकिन आने वाले समय में जनता सरकार ही बदल देगी।”

केदार कश्यप के बयान पर पलटवार

भाजपा नेता केदार कश्यप के बयान पर जवाब देते हुए PCC चीफ बैज ने कहा,
“नक्सलवाद का दंश कांग्रेस और बस्तर के लोगों ने झेला है। केदार कश्यप की सरकार के दौरान ही उनके भाई की हत्या हुई थी। कांग्रेस ने भी अपने कई नेताओं को खोया है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts