पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं और प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
भूपेश बघेल ने कहा, “अमित शाह सफेद झूठ बोल रहे हैं। इसके लिए वे प्रदेश की जनता से माफी मांगे।”
उन्होंने कहा, “वे गलत आंकड़े और झूठ बयान दे रहे हैं। हमने नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के लिए कई कार्य किए हैं। हमारे कार्यकाल में कोंडागांव का नक्सलमुक्त किया गया था। हमने आदिवासियों को पट्टे दिए थे। चावल समेत कई कल्याणकारी योजनाएं हमारे कार्यकाल में अनवरत जारी रही।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से सवाल करते हुए कहा, “अब तक नक्सलमुक्त कितने ग्राम पंचायतों को एक करोड़ दिया गया? जिस दिन सुरक्षा बल कैम्प हट जाएंगे। नेता, अधिकारियों के सिक्योरिटी हटा लें तो मानेंगे कि छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त हो गया है।”
उन्होंने बीजेपी की योजनाओं पर भी निशाना साधा और कहा, “बीजेपी के गाय, भैंस बांटने की बात पहले भी फ्लॉप रही और आगे भी फ्लॉप होगा।”
केंद्रीय गृह मंत्री के बयान “दिल्ली से लोग आएंगे और बस्तर की जनता को गुमराह करेंगे” पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा, “दिल्ली से अदाणी आयेंगे बस्तर में।”
वहीं मंत्री अरुण साव के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वे भ्रष्टाचारियों को बचाते हैं।”





