राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब सरकार दुर्ग और बिलासपुर में भी इसे शुरू करने पर विचार कर रही है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह करने की बात कही है।
मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने कहा, “छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। छोटे-छोटे विषय विभिन्न विभागों के कारण पेंडिंग हुआ करते थे। अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए। मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रारंभ करने के लिए आग्रह करेंगे।”





