खेल

NSG कमांडोज के बीच पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, बोले- “फिट लग रहा हूं ना?” वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि NSG कमांडोज के साथ उनका हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज बना है। चेन्नई स्थित NSG फैसिलिटी से सामने आए वीडियो में धोनी जवानों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। उनके सहज व्यवहार और फिटनेस को देखकर फैंस काफी प्रभावित हैं।

वीडियो में धोनी ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में खाने की प्लेट है और वह कमांडोज के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। इसी दौरान फिटनेस की बात होने पर धोनी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “फिट लग रहा हूं ना?” उनकी यह बात सुनते ही वहां मौजूद जवान भी हंस पड़ते हैं। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार धोनी की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि इतनी बड़ी पहचान होने के बावजूद उनका व्यवहार बेहद जमीन से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि “धोनी जहां जाते हैं, माहौल अपना बना लेते हैं।”

धोनी का भारतीय सेना के साथ जुड़ाव काफी पुराना रहा है। साल 2011 में उन्हें Territorial Army में Lieutenant Colonel की honorary rank दी गई थी। इसके बाद भी वह कई मौकों पर जवानों के साथ समय बिताते और ट्रेनिंग गतिविधियों में हिस्सा लेते दिखाई दिए हैं। सेना के प्रति उनका सम्मान हमेशा खुलकर नजर आता है।

इस वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर उनके IPL भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले धोनी ने IPL 2026 में अब तक कोई मैच नहीं खेला है, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि फैंस अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि माही एक बार फिर मैदान पर पीली जर्सी में नजर आएंगे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts