मनोरंजन

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब OTT पर देगी धमाका, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब अच्छी खबर सामने आ गई है। मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म 4 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का “रॉ और अनदेखा” वर्जन दर्शकों को ओटीटी पर देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ को 4 जून की शाम 7 बजे से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। हालांकि मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट शेयर नहीं की गई है, लेकिन फिल्म को प्लेटफॉर्म पर नोटिफाई कर दिया गया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म के रन टाइम में भी बदलाव किया गया है। थिएटर में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ की अवधि 3 घंटे 49 मिनट थी, जबकि ओटीटी वर्जन को 3 घंटे 52 मिनट का रखा गया है। यानी डिजिटल रिलीज में दर्शकों को करीब 3 मिनट अतिरिक्त कंटेंट देखने को मिलेगा।

वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 57 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 57वें दिन 35 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1144.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ओवरसीज कलेक्शन 426.67 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1796.51 करोड़ रुपये हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts